Posts

Showing posts with the label सपन

स्कूली बस पर नहीं, कश्मीरियों के तालीम के सपने पर हमला है

[ad_1] कश्मीर के शोपियां में स्कूली बच्चों की बस पर पत्थरबाजी की घटना जितनी दुखद और जघन्य है, उतनी ही आश्चर्यजनक भी है. क्योंकि तालीम को लेकर कश्मीर का मिजाज अलग है. एक आम कश्मीरी अपने बच्चे को अच्छी से अच्छी तालीम देना चाहता है, उसे अच्छे से अच्छे स्कूल में भेजना चाहता है. जो लोग कश्मीर से वाकिफ हैं वे इस बात को बखूबी जानते हैं. जो वहां नहीं गए हैं, उन्हें जानकर ताज्जुब होगा कि अगर आप श्रीनगर में घूमने निकल जाएं तो इंग्लिश मीडियम या कानवेंट कल्चर के स्कूलों की अच्छी तादाद दिखाई देगी. आमतौर पर कश्मीरी लोग भले ही पारंपरिक परिधान फिरन, एक लंबा सा चोगा, पहने नजर आएं, लेकिन जब पढ़ाई की बात आती है तो वे मदरसों को नहीं, इंग्लिश मीडियम स्कूल या सरकारी स्कूलों का रुख करते हैं.  कई कानवेंट स्कूलों की इमारतें और सुविधाएं देखकर आप को लगेगा कि आप देहरादून के मशहूर स्कूलों को देख रहे हैं. स्कूली बच्चों के परिधान पारंपरिक नहीं होते हैं. लड़के लड़कियां पेंट शर्ट या स्कर्ट टॉप के साथ नीले या हरे रंग का ब्लेजर पहने दिखेंगे. हां, लड़कियां सिर पर पारंपरिक स्कार्फ जरूर लगाती हैं. उनके पास वैसे ही भारी स्...

कांग्रेस ने BJP पर किया पलटवार, कहा- अब भाजपा नेताओं के सपने में भी राहुल गांधी आ रहे हैं

[ad_1] नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राहुल गांधी को ‘बिना पढ़े भाषण देने’ की चुनौती दिए जाने पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने बुधवार(2 मई) को कहा कि मोदी ‘जन आक्रोश’ रैली के राहुल के भाषण का वीडियो देख लें तो उनको जवाब मिल जाएगा. पार्टी ने यह भी दावा किया कि अब तो भाजपा नेताओं के सपने में भी कांग्रेस अध्यक्ष आ रहे हैं. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में ‘सांप्रदायिक कार्ड’ के भाजपा के आरोप को खारिज करते हुए कांग्रेस ने यह आरोप लगाया कि भाजपा कर्नाटक में 'येद्दी-रेड्डी गैंग' को सरंक्षण दे रही है और ‘भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति' बीएस येदियुरप्पा के साथ खड़े होने वाले प्रधानमंत्री मोदी को इस विषय पर बात करने का नैतिक अधिकार नहीं है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा के नेता इन दिनों दिन-रात राहुल गांधी का नाम ले रहे हैं. ऐसा लगता है कि राहुल गांधी उनके सपने में भी आ रहे हैं.’’ राहुल को ‘बिना पढ़े भाषण देने’ की मोदी द्वारा चुनौती दिए जाने पर शुक्ला ने कहा, ‘‘रामलीला मैदान में सबने देखा कि राहुल जी 32 मिनट तक बोले और उन...