Posts

Showing posts with the label जवब

'अगर अमेरिकी ने परमाणु समझौता तोड़ा, तो ईरान भी जवाबी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा'

[ad_1] लंदन: ब्रिटेन में ईरान के दूत ने कहा है कि अमेरिका के परमाणु समझौते से पीछे हटने की सूरत में ईरान भी इससे बाहर होने पर विचार कर सकता है. ब्रिटेन में ईरान के शीर्ष राजदूत हामिद बेदिनेजाद ने गुरुवार (3 मई) को प्रसारित हुए एक साक्षात्कार में यह बात कही. हामिद ने कहा कि अगर अमेरिका 2015 में हुए इस समझौते से पीछे हटता है तो ईरान भी “अपनी पिछली स्थिति में लौटने के लिए तैयार है.” अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते से बाहर निकलने की धमकी दी थी. सीएनएन के साथ साक्षात्कार में ईरान के दूत ने कहा, “जब अमेरिका इस समझौते से बाहर हो जाएगा तो इसका मतलब होगा कि कोई समझौता बचा ही नहीं.” उन्होंने कहा, “ऐसा इसलिए होगा क्योंकि एक महत्त्वपूर्ण पक्ष ने संधि को निरस्त किया है और साफ तौर पर इसका उल्लंघन किया है.’’ खबरों के मुताबिक ट्रंप ने इस समझौते को रद्द करने की बात कही है जो ईरान और छह अन्य वैश्विक शक्तियों के बीच हुआ था. अमेरिका को 12 मई तक इस समझौते को अपना समर्थन नए सिरे से देना था, लेकिन ट्रंप ने इससे पहले ही समझौते से बाहर होने की बात कह दी थी. ईरान समझौते से पीछे नहीं हटे अमेरिका :...

MP मुख्‍यमंत्री के ट्वीट का कमलनाथ ने दिया जवाब, बोले- 13 वर्ष से रटा रटाया बोल रहे हैं शिवराज

[ad_1] भोपाल: मध्‍यप्रदेश में कांग्रेस ने हाल ही में प्रदेश अध्‍यक्ष के पद पर कमलनाथ को कमान सौंपी है. इस ताजापोशी के बाद से ही कमलनाथ काफी एक्‍ट‍िव नजर आ रहे हैं. प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ने एक ट्वीट करते हुए कमलनाथ पर निशाना साधा तो कमलनाथ ने भी ट्वीट करके उन्‍हें पलटकर तगड़ा जवाब दिया.  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि कुछ लोग 15 मिनट क्या, 15 साल भी लगातार बोलें तो भी उनके अलावा किसी को समझ नहीं आएगा. कुछ लोग 15 मिनट क्या, 15 साल भी लगातार बोलें तो भी उनके अलावा किसी को समज़ नहीं आएगा। — ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 2, 2018 इसके जवाब में कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए पोस्‍ट किया कि शिवराज ने सही कहा कुछ लोग 15 साल भी लगातार बोले तो भी उनके अलावा किसी को समझ नहीं आएगा. आज मध्यप्रदेश की यही स्थिति है, शिवराज लगातार 13 वर्ष से रटा रटाया ही बोल रहे हैं, समझ में किसी को कुछ नहीं आ रहा है. धरातल पर कुछ नहीं. शिवराज ने सही कहा , कुछ लोग 15 साल भी लगातार बोले तो भी उनके अलावा किसी को समझ नहीं आयेगा ... आज मध्यप्रदेश की यही स्थिति है , शिवराज लगातार 13 वर्ष...