पाकिस्तानी जनरल बाजवा क्या भारत की तरफ बढ़ा रहे दोस्ती का हाथ?
[ad_1] अदालती फैसले के चलते नवाज शरीफ के सत्ता से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा अचानक भारत को लेकर दिए अपने बयानों के कारण सुर्खियों में हैं. ऐसा इसलिए भी क्योंकि माना जाता रहा है कि नवाज शरीफ, भारत के साथ संबंध सुधारने के इच्छुक थे लेकिन अपनी सेना के कारण वह ऐसा नहीं कर सके. यह भी कहा जाता है कि भारत के साथ दोस्ती की चाह के कारण ही उनको सत्ता से बेदखल होना पड़ा. लेकिन अब स्थान की पूर्ति के लिए पाकिस्तान की सबसे ताकतवर शख्सियत के रूप में जनरल कमर जावेद बाजवा सामने आए हैं. बाजवा सिद्धांत जनरल बाजवा ने पिछले दिनों कहा कि भारत-पाक के बीच कश्मीर समेत सभी विवादों का हल विस्तृत रूप से सार्थक बातचीत से ही निकल सकता है. उन्होंने ये भी कहा है कि मोदी सरकार अपने सख्त रुख के कारण पाकिस्तान के साथ अभी बातचीत नहीं कर रही है लेकिन अपनी तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था के कारण उसको अगले दो-तीन साल के भीतर पाकिस्तान के साथ बातचीत करने की दरकार होगी. इसके साथ ही यह भी उन्होंने हाल में कहा है कि पाकिस्तान को ऐसे शांतिप्रेमी देश के रूप में स्थापित करने का सपना दे...