Posts

Showing posts with the label बरश

उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी चलने के बाद हुई भारी बारिश

[ad_1] नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार(2 मई) शाम धूल भरी आंधी चलने के बाद भारी बारिश हुई, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर के विभिन्न भागों में जाम भी लग गया. मौसम विभाग ने कहा कि शाम पौने पांच बजे शहर में तेज हवाएं चलीं जिसकी रफ्तार 59 किलोमीटर प्रति घंटा थी. संसद मार्ग, लाजपत नगर और द्वारका समेत शहर के कुछ हिस्सों में बारिश शाम 7.40 बजे शुरू हुई. शहर में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने गुरूवार को भी बारिश होने की संभावना के साथ आसमान में बादल छाये रहने का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग के अनुसार, ‘‘ अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश : 36 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.’’ मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश : 37.6 और 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा था.  #WATCH : Rain lashes the national capital, bringing respite from heat. Visuals from India Gate. #Delhi pic.twitter.com/zlWAsTwjnz — ANI (@ANI) May 2, 2018 Rain lashes the national capital, bring...

Modi Government Cabinet Meeting Gifted 20 New Aiims And Sugarcane Farmers - Pm मोदी ने की तोहफों की बारिश, किसानों को बोनस, 20 नए एम्स को मंजूरी

[ad_1] ख़बर सुनें ख़बर सुनें मोदी सरकार ने चार साल का कार्यकाल पूरा होने से ठीक पहले कई तोहफे की घोषणा की है। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में गन्ना किसानों को साढ़े पांच रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देने, देश भर में 20 नए एम्स की स्थापना, 73 मेडिकल कॉलेजों को अपग्रेड करने, लखनऊ सहित तीन हवाई अड्डों का विस्तार करने और किसानों की आय दोगुना करने के लिए कृषि क्षेत्र से जुड़ी 11 येाजनाओं को हरित क्रांति कृषोन्नति योजना में शामिल करने का फैसला किया गया।  कैबिनेट की बैठक के बाद कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य योजना की अवधि को 12वीं पंचवर्षीय योजना से बढ़ा कर 2019-20 तक कर दिया गया है। इस योजना के तहत देश भर में 20 नए एम्स का निर्माण करने और 73 मेडिकल कॉलेजों को अपग्रेड करने का फैसला किया गया है। इसके लिए फिलहाल 14,832 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। प्रसाद ने बताया कि नए एम्स कहां बनेंगे, इसका निर्णय विस्तृत समीक्षा के बाद किया जाएगा।   प्रसाद ने बताया कि नभ निर्माण योजना के तहत फिलहाल लखनऊ, चेन्नई और गुवाहाटी हवाई अड्डे की विस्तार परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस...