Posts

Showing posts with the label कठआ

Kathua case: Probe be handed over to CBI, accused tells SC | कठुआ केस : दो आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

[ad_1] नई दिल्ली: कठुआ सामूहिक बलात्कार मामले के दो मुख्य आरोपियों ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए , ताकि न्याय हो सके. गौरतलब है कि जनवरी में आठ साल की एक बच्ची का शव कठुआ के रासना जंगल से मिला था. उससे सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. आरोपियों ने मुकदमे को चंडीगढ़ स्थानांतरित किए जाने की याचिका का भी विरोध किया है.  सांझी राम और विशाल जंगोत्रा ने दावा किया कि पुलिस एक निष्पक्ष और प्रभावी जांच करने में नाकाम रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की जांच करने वाली विशेष जांच टीम ( एसआईटी ) में दागी अधिकारी शामिल थे.  शीर्ष न्यायालय में दाखिल किए गए अपने हलफनामे में आरोपियों ने मृतका के पिता की उस याचिका का विरोध किया है जिसके तहत उन्होंने मुकदमे की सुनवाई कठुआ से चंडीगढ़ स्थानांतरित करने की मांग की है.  उन्होंने दलील दी है कि मामले में 221 गवाह हैं और चंडीगढ़ जाकर अदालती कार्यवाही में शामिल होना उनके लिए मुश्किल होगा.  गौरतलब है कि प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने 27 अप्रैल को मुकदमे की सुनवाई पर सात...

कठुआ रेप पीड़िता की वकील की एमा वाटसन ने की तारीफ, कहा कुछ ऐसा

[ad_1] नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. पीड़िता के परिवार की ओर से इस केस को लड़ रही वकील दीपिका सिंह रजावत ने तमाम मुश्किलों के बाद भी पीड़िता के परिवार का साथ नहीं छोड़ा. उनकी तारीफ इसलिए भी हुई क्योंकि वो परिवार के साथ उस वक्त खड़ी रहीं जब स्थानीय लोग तक आरोपियों का सर्मथन कर रहे थे. अब दीपिका सिंह रजावत को हॉलीवुड की सुपरस्टार एमा वाटसन का सपोर्ट मिला है. दीपिका सिंह रजावत की तस्वीर को शेयर करते हुए एमा वाटसन ने दीपिका को एक शक्तिशाली महिला बताया है.   All power to Deepika Singh Rajawat https://t.co/sZzDVcIFNo — Emma Watson (@EmmaWatson) May 3, 2018 एमा वाटसन के इस ट्वीट को लोग काफी लाइक और रीट्वीट भी कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले भी दीपिका सिंह रजावत की यह तस्वीर काफी वायरल हुई थी और उनकी काफी तारीफ भी हुई थी . लोगों ने कहा था कि वो एक मजबूत महिला हैं. दरअसल यह तस्वीर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई खत्म होने के बाद ली गई थी. इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया था. लोगों ने दीपिका की इस तस्वीर को ...

Kathua gangrape case, Kashmir police chargsheet vs 3 witnesses । ZEE जानकारीः कठुआ मामले कश्मीर क्राइम ब्रांच की चार्जशीट vs तीन गवाह

[ad_1] कठुआ गैंगरेप और हत्या के मामले में सचिन शर्मा एक बहुत महत्वपूर्ण गवाह है . सचिन शर्मा जम्मू का ही निवासी है . वो मुजफ्फरनगर के मीरापुर में आरोपी विशाल जंगोत्रा के साथ एक ही घर में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रहा था . क्राइम ब्रांच की चार्जशीट के मुताबिक कठुआ में 11 जनवरी से 15 जनवरी के बीच 8 वर्ष की बच्ची का गैंगरेप हुआ और उसकी हत्या की गई . इन तारीखों के बीच सचिन शर्मा मुजफ्फरनगर के मीरापुर में मौजूद था. और उसने मुजफ्फरनगर में परीक्षा भी दी थी.  ये परीक्षाएं 9, 11, 12 और 15 जनवरी को हुई थीं इस मामले में सचिन शर्मा का बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वो मुजफ्फरनगर में विशाल जंगोत्रा के साथ एक ही घर में किराये पर रहता था. सचिन शर्मा इस बात को सत्यापित कर सकता है कि कठुआ में जब वारदात हुई तब विशाल जंगोत्रा मुजफ्फरनगर में उसके साथ था या नहीं ?  सचिन शर्मा ने Zee News को बताया कि 19 मार्च 2018 को क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था. इसके बाद 31 मार्च 2018 को सचिन शर्मा ने मजिस्ट्रेट के सामने धारा-164-A के तहत बयान दिया था. किसी भी Case में मजिस्ट्रेट के सामने दिया गया बया...